Google search engine
Home Breaking News 01316 वर्धा बल्लारशाह पैसेंजर अब 4 नवंबर से शाम 5 की बजाय...

01316 वर्धा बल्लारशाह पैसेंजर अब 4 नवंबर से शाम 5 की बजाय 6.30 बजे छूटेगी.

136


*नोटिफिकेशन जारी*
*पालकमंत्री श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में*
*NRUCC मेंबर अजय दुबे के प्रयासों को मिली सफलता*
***************************************

नौकरी पेशा,मरीजों एवं व्यवसायियों की सुविधार्थ बल्लारशाह वर्धा मेमू पैसेंजर को बल्लारशाह से शाम पांच की बजाय छह बजे रवाना करने की मांग को लेकर *राष्ट्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार परिषद NRUCC रेल मंत्रालय के सदस्य अजय दुबे* लगातार प्रयासरत थे.पहले ये ट्रेन बल्लारशाह से शाम पांच बजे छूट कर रात नौ बजे वर्धा पहुंचती थी.अब नई समय सारिणी अनुसार बल्लारशाह से 6.30 बजे निकल कर रात 9.30 बजे वर्धा पहुंचेगी. 27 सितंबर की बैठक में *डीआरएम नागपुर श्री तुषारकांत पांडे* ने उन्हें जल्द ही ये सुविधा उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया था.अंततः कल 2 नवंबर को मध्य रेलवे मुंबई मुख्यालय ने उक्ताशय का पत्र जारी कर दिया.श्री दुबे ने इस कार्य हेतु *पालकमंत्री श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार,श्री राम करण यादव महाप्रबंधक मध्य रेलवे मुंबई,श्री तुषारकांत पांडेय DRM मध्य रेलवे नागपुर,श्री आशुतोष श्रीवास्तव सीनी. डी.सी.एम. नागपुर,श्री के. एस. पाटील सीनी. डी.ओ.एम. नागपुर* का विशेष रुप से आभार व्यक्त किया है !*