मूल शहर के भाजपा के उपाध्यक्ष सुरेश रमेश मांदाडे ने विधायक सुधीर भाऊ मुंगंटीवार को मूल तालुका मे सरेआम जारी रेतिघाटों से लाखोकी रेती चोरी का मामला तूल पकडा !
मूल तालुका के कोसंबी, मरगांव और चितेगांव, मरेगांव ,और कोसंबी के रेती घाटों पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन शुरू होने का गंभीर मामले के संबंध में सुधीर मुनगंटीवार ने जिलाधिकारी, चंद्रपुर को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
मूल शहर के भाजपा उपाध्यक्ष सुरज रमेश मांदाडे द्वारा दिए गए निवेदन के आधार पर यह मामला ध्यान में आने की बात मुनगंटीवार ने अपने पत्र में उल्लेख की है। संबंधित क्षेत्रों में शासन के नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है। साथ ही पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है, ऐसा पत्र में बताया गया है।

इस प्रकरण में तहसील प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध उत्खनन करने वालों का मनोबल बढ़ गया है, ऐसा आरोप लगाया गया है।
इस लिये संबंधित रेत घाटों की तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
साथ ही नियमों का उल्लंघन तुरंत रोका जाए, ऐसी स्पष्ट मांग की गई है। जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ऐसी अपेक्षा व्यक्त की है।




