Google search engine
Home Breaking News मूल स्थित सुरेश सारडा बंधूओंका चोरी गया 13 लाख 80 हजार  639...

मूल स्थित सुरेश सारडा बंधूओंका चोरी गया 13 लाख 80 हजार  639 रुपयोंका किराणा माल एवम पिकअप व्हेन मूल पुलिस के डी बी स्कॉड ने मात्र 5 दिनों में 3 अपराधियोंको पकडा और सारा माल जब्त किया !

67
मूल स्थित सुरेश सारडा बंधूओंका चोरी गया 13 लाख 80 हजार  639 रुपयोंका किराणा माल एवम पिकअप व्हेन मूल पुलिस के डी बी स्कॉड ने मात्र 5 दिनों में 3 अपराधियोंको पकडा और सारा माल जब्त किया !
   मूल पुलिस के अपराधियोंके खिलाफ सख्त कदमो के चलते अपराध जगत में दहशत का वातावरण!
घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09/01/2026 को रात्रि 20:30 बजे के आसपास, फरियादी सुरेश सारडा के चालक रंजीत केशव बोबाटे, निवासी चिचाळा, तहसील मूल, जिला चंद्रपुर ने फरियादी के निर्देशानुसार फरियादी का किराना माल (स्नेहा कंपनी का खाद्य तेल बॉक्स एवं अन्य किराना सामग्री) अगले दिन सुबह निर्धारित स्थान पर दुकानदारों को वितरित करने हेतु फरियादी के महिंद्रा बोलेरो पिक-अप वाहन क्रमांक MH-34 BZ-4411 में भरकर, हमेशा की तरह श्रीकृष्णा राइस मिल, चार्मोर्शी रोड स्थित बंद परिसर में खड़ा कर अपने घर चले गए।
   दिनांक 10/01/2026 को सुबह 08:00 बजे श्रीकृष्णा राइस मिल पहुँचकर देखने पर उक्त पिक-अप वाहन वहाँ मौजूद नहीं पाया गया। उक्त पिक-अप वाहन जिसकी कीमत लगभग ₹10,00,000/-, उसमें रखे 200 नग स्नेहा खाद्य तेल बॉक्स कीमत ₹3,30,076/- तथा अन्य किराना सामग्री कीमत ₹50,563/-, इस प्रकार कुल ₹13,80,639/- का माल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया।
   फीरयादी की शिकायत पर पुलिस थाना मूल में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा पुलिस स्टेशन साइबर, जिला चंद्रपुर के सहयोग से तकनीकी पद्धति द्वारा उक्त अपराध को मात्र 5 दिनों में उजागर किया गया।
  अपराध में संलिप्त आरोपियों को छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं :
1 ).अनुज बबलू सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी भाम्बाडा, तहसील उमरेठ, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.)
2 ) .विनय किपाल परतेती, उम्र 23 वर्ष, निवासी भाम्बाडा, तहसील उमरेठ, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.)
3 ).अंकित मुख धुर्वे, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजगांव, तहसील मुखेड, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.)
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्नेहा खाद्य तेल के 150 बॉक्स, चोरी गया पिक-अप वाहन MH-34 BZ-4411, कुल कीमत ₹12,71,522/-, तथा अपराध में प्रयुक्त अन्य वाहन MH-49 BZ-0236, जिसकी कीमत ₹10,00,000/-, इस प्रकार कुल ₹22,71,522/- का माल जप्त किया गया।
पुलिस कार्रवाई :-
   इस अपराध का सफलतापूर्वक खुलासा माननीय पुलिस अधीक्षक सुदर्शन मुमक्का , माननीय अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे, माननीय उपविभागीय पुलिस अधिकारी सत्यजीत आमले (मूल) ,एवं पुलिस निरीक्षक विजय राठोड मूल के मार्गदर्शन में, पुलिस स्टेशन मूल के डी.बी. पथक के सहायक पो.नि. सुबोध वंजारी , पो. हवा.  भोजराज मुंडरे ब.नं 2397 , मा पो अ चिमाजी देवकाते ब नं2497, पो अ नरेश कोडापे ब नं 183 , पो अ दिलीप आदे ब नं2710 ,  पो अ शंकर बोरसरे ब नं 1232 ,   पो अ शंकर चुधरी ब नं 139 द्वारा पुलिस स्टेशन साइबर चंद्रपुर के सहयोग से तकनीकी एवं कुशल जांच के माध्यम से किया गया।
  आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, मूल से 03 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड प्राप्त की गई है।
आभार प्रदर्शन :-
  मूल के व्यवसायी श्री नीरज सत्यनारायण सारडा, जे.डी. मार्ट, तहसील मूल, जिला चंद्रपुर ने चोरी गया माल एवं वाहन शीघ्र बरामद करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए जिला चंद्रपुर पुलिस एवं पुलिस थाना मूल का आभार व्यक्त किया है।
जांच अधिकारी :-
उक्त अपराध की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी, पुलिस थाना मूल द्वारा की जा रही है।