मूल (प्रतिनिधी) : दिनांक 31 / 8 / 2025 से बिलासपुर -चेन्नई सुपर फॉस्ट एक्सप्रेस और दिनांक 1 / 9 /2025 से चेन्नई – बिलासपुर सुपर फॉस्ट एक्सप्रेस मूल के रेल्वे स्थानक पर ठहरेंगी ! मोती टहेलियानी तथा यात्रियोने सुधीर भाऊ मुनगंटीवार का आभार व्यक्त कीया !

रेल प्रशासन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 12851 बिलासपुर –3 चेन्नई (BSP – MAS) सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 31.08.2025 (रविवार) से तथा ट्रेन संख्या 12852 चेन्नई – बिलासपुर (MAS – BSP) सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 01.09.2025 (सोमवार) से मूलमरोड़ा (MME) स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जाएगा।
📌 ठहराव समय इस प्रकार रहेगा –
* ट्रेन संख्या 12851 (BSP – MAS) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 👉 मूलमरोड़ा स्टेशन आगमन – 15:58 बजे 👉 प्रस्थान – 16:00 बजे
* ट्रेन संख्या 12852 (MAS – BSP) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 👉 मूलमरोड़ा स्टेशन आगमन – 06:23 बजे 👉 प्रस्थान – 06:25 बजे
इस ठहराव से आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को यात्रा में बड़ी सुविधा होगी तथा चेन्नई, बिलासपुर एवं अन्य महत्वपूर्ण गंतव्यों तक उनकी सीधी कनेक्टिविटी सुलभ हो सकेगी।
🔹 रेलवे प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाएँ।




