Google search engine
Home Breaking News पालकमंत्री श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के हस्ते 250 कामगारों को गृह उपयोगी...

पालकमंत्री श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार के हस्ते 250 कामगारों को गृह उपयोगी वस्तु संच वितरित

93

****************************************
सहायक कामगार आयुक्त कार्यालय तथा महाराष्ट्र ईमारत व इतर बांधकाम कल्याणकारी मंडल चंद्रपुर के संयुक्त तत्वावधान में बांधकाम श्रमिकों को गृहउपयोगी वस्तु संच का वितरण कार्यक्रम वनमंत्री तथा पालकमंत्री श्री सुधीरभाऊ मुनगंटीवार के हस्ते संत तुकाराम महाराज सभागृह में संपन्न हुआ. इस मौके पर भाजपा कामगार मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय दुबे,शहर भाजपा अध्यक्ष काशीनाथ सिंह सहायक कामगार आयुक्त राठोर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.करीब ढाई सौ कामगारों को वस्तुएं वितरित की गई.
पालक मंत्री श्री मुनगंटीवार ने इस मौके पर कहा कि सभी जरूरतमंद बांधकाम व घरेलू महिला कामगारों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जल्द ही विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा.उन्हें हरसंभव सहयोग किया जाएगा.उन्होंने सहा.कामगार आयुक्त और भाजपा कार्यकर्ताओं से इस काम में तेजी लाने के निर्देश भी दिए.