Google search engine
Home Breaking News चंद्रपुर की शाहीन शेख और उनके ख्वातीन – ए – इस्लाम संगठन...

चंद्रपुर की शाहीन शेख और उनके ख्वातीन – ए – इस्लाम संगठन के सामूहिक ब्याह के कार्यक्रम के खिलाफ मनगढंत झूठे इल्जाम लगाने लगा डी सी -डी एस पी का दुमछल्ला बने फिरनेवाला और उनके साथ अपनी तस्विरोंकी नुमाईश कर अवैध कारोबारियों से हप्ते वसूलने वाला बहुरूपिया!

101

चंद्रपुर जिलेमें शाहीन शेख ने मुस्लिम महिलाओं को साथ लेकर ख्वातीन -ए – इस्लाम नामके संगठन की स्थापना की ! जो मुस्लिम महिलाएँ पर्दानशीन है और घरोंकी चारदीवारी से बाहर नही निकलती थी उनको साथमे लेकर शाहीन शेख ने यह संगठन खडा किया ! शाहीन शेख इस संगठन की संस्थापक अध्यक्ष है !
इस संगठन के जरिये शाहीन शेख और उनकी मुस्लिम महिलाओं की टीम ने विगत छह सालसे मुस्लिम समाज के लडके -लड़कियों के सामूहिक ब्याह कर देनेका और उनका घर बसा देनेका सराहनीय काम शुरू किया ! कहते है ना के ” खिदमते खल्क इबादतें अल्लाह ” वही महान कार्य कौम की खिदमत को शाहीन शेख की टीम और उनका संगठन बखूबी अंजाम दे रहे हैं ! वरना यहाँ कई नामके मुसलमान दोगले सर पर बडीसी टोपी और दाढी रखकर शासकीय आला अधिकारियों के पीछे आगे मंडराकर उनके साथ फोटों खिंचवाकर अपनी हप्ता वसूली की दुकान चला रहे हैं !
इस सामूहिक ब्याहमे विदर्भ के हर जिलोंसे आने वाले वर वधुओं की शादियाँ करवाई गई ! इतना ही नही तो उन दूल्हा दुल्हनों को दहेज मे बिस्तर -पलंग ,आलमारी ,कूलर , कपडे लत्ते , कूलर ,बर्तन भांडे , किचन सेट ,डिनर सेट , ड्रेसिंग टेबल ,मिक्सर ग्राइंडर आदि घर गृहस्ती का करीब सत्तर हजार रुपयों तक का सभी सामान भी ख्वातीन – ए – इस्लाम संगठन की तरफ से देनेका और इस सामूहिक विवाह में हजारों लोग शामिल होते है ! इन सबका इंतेजाम भी करनेका सराहनीय कार्य हर सामूहिक ब्याह के वक्त शाहीन शेख की टीम करती आई है !
आनेवाली 18 फरवरी 2024 को इस संगठन ने चंद्रपुर के दादमहल वार्ड स्थित कोहिनूर मैदान में फिरसे मुस्लिम समाज के विवाह योग्य लडके लड़कियों के सामूहिक विवाह का कार्यक्रम हमेशा की तरहसे शाहीन शेख की टीम और उनके ख्वातीन – ए – इस्लाम ने आयोजित किया है !
शाहीन शेख मुस्लिम पर्दा नशीन महिला होकर भी मुस्लिम पर्दा नशीन महिलाओं की टीम तैयार करके ख्वातीन – ए – इस्लाम बनाकर मुस्लिम लड़के लड़कियों की शादियाँ करवा देनेका और इतना ही नही तो उन्हें दहेज में करीब सत्तर हजार रुपयोंकी जिंदगी के जरूरत का सामान देनेका पूण्य का काम कर रहे हैं !
मुस्लिम समाज मे बेरोजगारी , गरीबी के चलते जवान लड़के लड़कियों की शादी ब्याह करना पहाड खोदने जैसी बात है ! जिसके चलते कई लड़कियाँ गलत बहकावे में आकर जिंदगियां बर्बाद कर चुके है !
ख्वातीन – ए – इस्लाम की टीम इस महत कार्य के लिये जगह जगह से सभी समाज धर्म के लोगोंसे सहयोग राशियां जमा करके इतना बडा सामूहिक ब्याह का ,दहेज दान का , शादिमे आनेवाले हजारों लोगोंका इंतेजाम करने का काम यह पर्दानशीन महिलाओं की टीम होते हुवे भी बखूबी निभाकर पिछले छह सालोंसे कई ब्याह रचाकर घर बसा दिये है !
जबके मुस्लिम समाजमे कई तीसमारखाँ कथित लीडर , कथित समाजसेवक , इतनाही नही तो कथित महान पत्रकार भी जिलेमें है ! लेकिन किसीने इन लड़के लड़कियों के घर बसा देनेके लिये कोई पहल नही की !
इतना ही नही तो एक महान कथित पत्रकार ? तो जिलेमें आनेवाले हर डी सी – डी एस पी जिला पोलिस अधीक्षकों के साथ फोटों खिचवानेमे उन्हें गुलदस्ते देकर , शाल , श्रीफल देकर और साथमे फोटो खिंचवाकर उन फोटो को वायरल कर जिलेके सभी अवैध गुटका खर्रा नकली माजा वाले , अवैध शराब अड्डों वालोंसे , जुआ ,सट्टा अड्डे वालोंसे उन अधिकारियोंके नामसे हर माह हप्ता वसूलने वाला भी शहरमे तीसमारखाँ बना फिरता है !
इनको अपनी वाहवाहियां करवाने के अलावा समाजके जरूरतमंद गरीब उनकी समस्याएँ नही दिखाई देती !
कभी इन महान ❓पत्रकारों ने किसीभी जरूरतमंदों को उनके किसीभी अडचन के कामोमे ,उनपर हुवे अन्याय अत्याचारों के खिलाफ कोई मदत नही की ! उनपर हुवे जुल्मो के खिलाफ कभी कोई आवाज नही उठाई !
चंद्रपुर की एक महान शख्सियत राष्ट्रवादी के धाकड नेता स्वर्गीय राजखान भाई की चंद्रपुर के निकट ताडाली -मोरवा रोड पर स्थित करोडों रुपयों की जमीन कुछ लोगोंने फर्जी दस्तावेजों के जरिये हडप बैठे ! उसी तरहसे तुकुम रोडपर राजाखान का बेटा और दामाद रास्तेके बाजुमें ही दूसरे फुटपाथ दुकानदारों के साथ अपने जीवन व्यापन के लिये अपनी दुकान लगाया करते थे , तो बडे होटेल वालेकी साजिशों के चलते रामनगर के कुछ पुलिसकर्मियों ने उनका स्टाल लगानेमे बंदिशें अडचने पैदा की और उन्हें डरा धमकाकर उनकी रोजीरोटी का जरिया तक छीन लिया था !
राजाखान के विधवा पत्नी ने राजाखान की कऱोडोंकी जमीन हड़पने वालों के खिलाफ और रामनगर पुलिस वालोंके बारेमे इस महान ❓पत्रकार डी सी -डी एस पी के कथित दुमछल्ले से अपनी आपबीती बतलाकर शासकीय अधिकारियों से अपने प्रकरण में कानूनी मदत दिलवा देने कहा था लेकिन इस दल्लेने स्व. राजाखान के पत्नी पर हो रहे अन्याय जुल्म के खिलाफ कोईभी मदत नही दिलवाई !
लेकीन शाहीन शेख के ख्वातीन – ए – इस्लाम का यह सामूहिक विवाह के कार्यक्रम से उनके पेटमे गोला उठने लगा है !
किसीने अपने गिरहबान में झांकने की बजाये ख्वातीन – ए – इस्लाम के सामूहिक ब्याह के कार्यक्रम को बदनाम करने के लिये झूठे आरोप लगाना शुरू कर दिया है !