Google search engine
Home Breaking News मूल पोलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र से कार से गडचिरोली ले जाया जा...

मूल पोलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र से कार से गडचिरोली ले जाया जा रहा लाखोंका प्रतिबंधित गुटका खर्रा मूल के जांबाज पोलिस निरीक्षक विजय राठौड ने अपने दलबल के साथ पकडा और आरोपियोंको गिरफ्तार किया !

71

मूल पोलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र से कार से गडचिरोली ले जाया जा रहा लाखोंका प्रतिबंधित गुटका खर्रा मूल के जांबाज पोलिस निरीक्षक विजय राठौड ने अपने दलबल के साथ पकडा और आरोपियोंको गिरफ्तार किया !

आंध्र के कगजनगर आदि जिलोसे सरेआम लाखोंका प्रतिबंधित जानलेवा गुटका ,खर्रा,माजा आदि चंद्रपुर ,गडचिरोली जिलेमें ड्रग्स माफिया लाते हैं ! आंध्र की पुलिस और आंध्र बॉर्डर से लगी हुई चंद्रपुर जिलेकी पुलिस एक्साइज विभाग वाले गहरी नींद में सोये रहते हैं !
हालहीमें विगत सप्ताह मूल पुलिस को गुप्त सूचना मिली के कागजनगर से टाटा पंच कार से अवैध प्रतिबंधित जानलेवा सुगंधित तंबाकू मूल पोलिस स्टेशन के कार्यक्षेत्र बेंबाल के पाससे चांदापुर फाटे से गडचिरोली लेजाया जा रहा है!
इस गुप्त सूचना के आधार पर मूल पोलिस स्टेशन के जांबाज निरीक्षक विजय राठौड ने अपने पुलिस दल के सहायक पुलिस निरीक्षक अमितकुमार आत्राम ,उपनिरीक्षक उत्तमराव कुमरे , पुलिस हवालदार इंदल राठौड , राष्ट्रपाल कातकर , भोजराज मुंडरे , सुनील कुळमेथे आदि दलबल के साथ चांदापुर फाटे की नाकाबंदी की गई !

तभी वंहासे जा रही टाटा पंच कार को रोका गया और जाँच करनेपर कार में ईगल तंबाकू , हुक्का शीसा तंबाकू , माजा तंबाकू प्लास्टिक के थैलों में पैक किया हुवा लाखोंका माल बरामद हुवा! कार में सूरज रमेश हजारे और साहिल बाबूराव वेस्कळे दोनोभी सावली तहसील के व्याहाड बुजरुक के पाये गये ! उनसे पूछताछ करनेपर पता चला के यह अवैध जानलेवा प्रतिबंधित माल गडचिरोली वाले राहुल पुरषोत्तम खोब्रागडे का है !


उसके पश्चात इन तिनोके खिलाफ मूल पुलिस ने 4 लाख 18 हजार 490 रुपयोंका अवैध प्रतिबंधित गुटका खर्रा ,और MH 33 AC 5209 टाटा पंच कार कीमत 6 लाख रुपये ऐसे कुल 10 लाख 18 हजार 490 रुपये का माल जब्त कर तिनोभी अपराधियों के खिलाफ कलम 223 , 274 , 275 भारतीय न्याय संहिता सहकलम 59 तथा अन्नसुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई !
सदर कार्रवाही चंद्रपुर के पोलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन , अप्पर पुलिस अधिक्षक ईश्वर कातकडे तथा अप्पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत आमले इनके मार्गदर्शन में की गई !
मूल पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध करोबरियोंमे अपराधजगत मे दहशत का माहौल है!