Google search engine
Home Breaking News भविष्य हेतु चंद्रपुर स्टेशन का विकास लेकिन बल्लारशाह का महत्व कायम रहेगा*

भविष्य हेतु चंद्रपुर स्टेशन का विकास लेकिन बल्लारशाह का महत्व कायम रहेगा*

9
Screenshot

*भविष्य हेतु चंद्रपुर स्टेशन का विकास लेकिन बल्लारशाह का महत्व कायम रहेगा*
*DRM गर्ग का अजय दुबे को आश्वासन*

*चंद्रपुर रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित करने के पीछे बल्लारशाह रेलवे स्टेशन का महत्व कम करने का रेल प्रशासन का कोई इरादा नहीं है.यह ठोस आश्वासन नागपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनायक गर्ग ने क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ZRUCC सदस्य अजय दुबे को दिया*

उन्होंने कहा है बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर आयरन,कोल और यात्रियों के बढ़ते दबाव के चलते भविष्य को ध्यान में रखते हुए नागपुर अजनी की तर्ज पर चंद्रपुर रेलवे स्टेशन को विकसित किया जा रहा है, जहां पर सारी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं,

DRM ने कहा कि चंद्रपुर यह चांदा फोर्ट तथा बल्लारशाह के मध्य मुख्य इंटर चेंज प्वाइंट है
जहां पर नागपुर,गोंदिया तथा बल्लारशाह से आनेवाली मालगाड़ियों का भारी दबाव रहता है,पर्याप्त मात्रा में प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध नहीं रहने से ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल के इंतजार में खड़े रखने एवं शंटिंग करने में परेशानी होती है.डिविजन का काम है नियोजन कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना, कौन सी ट्रेन कहां से चलेगी यह तय करना रेल मुख्यालय का काम है.

*अजय दुबे के निवेदन पर मंडल रेल प्रबंधक ने बल्लारशाह रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर एक के स्टॉल धारकों को आश्वस्त किया कि उनके हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा*! आगामी चार पांच महीनों में तीसरी लाईन तथा अन्य कार्य पूर्ण होते ही प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ियों की आवाजाही बंद हो जाएगी,इस बीच एक वरिष्ठ अधिकारी के माध्यम से मामले का परीक्षण कर स्टॉल धारकों को हर संभव राहत दी जाएगी.
* *इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन मित्तल, वरिष्ठ ZRUCC सदस्य श्री दामोदर मंत्री,ZRUCC सदस्य दिलीप गौर नागपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे*