Google search engine
Home Breaking News नैनी में बंद कारखानों को खोलने हेतु शुरू होगा आंदोलन:- प्रदीप मिश्रा...

नैनी में बंद कारखानों को खोलने हेतु शुरू होगा आंदोलन:- प्रदीप मिश्रा अंशुमन यमुनापार में कारखानों के बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी, विकास बाधित!

35
प्रदीप मिश्रा अंशुमन पूर्व महामंत्री इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ, पूर्व शहर अध्यक्ष- शहर कांग्रेस कमेटी प्रयागराज

नैनी में बंद कारखानों को खोलने हेतु शुरू होगा आंदोलन:- प्रदीप मिश्रा अंशुमन
यमुनापार में कारखानों के बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी, विकास बाधित!
कुंवर रेवती रमण सिंह जी तय करेंगे शहर दक्षिणी का भविष्य!
*विशेष संवाददाता -प्रयागराज

राजनीति में जो संघर्ष करके आगे बढ़ता है। जनता उसका हर जगह साथ देती है। छात्र राजनीति से ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के भूतपूर्व महामंत्री, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद मंत्री कुंवर रेवती रमण सिंह के प्रबल समर्थक, सांसद उज्जवल रमण सिंह के वरिष्ठ सहयोगी श्री प्रदीप मिश्रा अंशुमन के शहर दक्षिणी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा ने क्षेत्र के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है।

चारों तरफ बस एक ही चर्चा है कि यदि प्रदीप मिश्रा अंशुमन चुनाव लड़े, तो बहुत प्रभावशाली प्रत्याशी साबित होंगे। वे पिछले कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। इसका लाभ उन्हें चुनाव में मिलेगा। प्रयागराज के जितने भी बड़े दिग्गज नेता हैं। वो चाहे किसी भी दल में हों। दक्षिणी क्षेत्र के चुनाव में सब उनका सहयोग करेंगे। यहां तक चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी के जो बड़े-बड़े नेता हैं। वह भी अंदर ही अंदर चाहते हैं कि प्रदीप मिश्रा को दक्षिणी क्षेत्र से भारी जन समर्थन प्राप्त हो। उनके हाथ में कमान हो। प्रदीप मिश्रा एक व्यवहार कुशल, संघर्षशील, लोकप्रिय नेता हैं। शहर दक्षिणी क्षेत्र की जो तमाम समस्याएं हैं। उन समस्याओं के समाधान को लेकर वह हमेशा सक्रिय भी रहते हैं।

इस बारे में उनका कहना है कि नैनी यमुनापार के जो कल कारखाने बंद हैं। उनको फिर से शुरू कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरे नैनी यमुनापार क्षेत्र में किसानों की जमीन अधिग्रहित करके नैनी क्षेत्र में सैकड़ो कारखाने स्थापित किए गए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद लगभग सभी कारखाने बंद है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है। लेकिन किसी भी कारखाने को खुलवाया नहीं गया। जो कारखाने चल रहे थे। वो कारखाने भी बंद हो गए। क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ रही है। नैनी के जिन किसानों की जमीन ले दी गई। वह भी बेरोजगार हो गए। प्रदीप मिश्रा जी का कहना है कि क्षेत्र में जो कारखाने बंद हो गए हैं। वे कारखाने को फिर से शुरू किए जाने के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा और जनता के सहयोग से इस मांग को लेकर व्यापक आंदोलन होगा। नैनी क्षेत्र के व्यापारियों, किसानों, श्रमिकों, स्थानीय निवासियों की मदद ली जाएगी।

नैनी के कारखानों को खुलवाने के लिए धरना, प्रदर्शन, चक्का जाम आंदोलन शुरू होगा। यदि 6 माह के भीतर कारखानों को फिर से नहीं शुरू किया गया। तो बीजेपी सरकार के मंत्रियों का घेराव भी होगा। उनकी इस घोषणा से क्षेत्र की जनता में भारी हर्ष की लहर व्याप्त है। लोगों का कहना है कि प्रदीप मिश्रा अंशुमन के नेतृत्व में नैनी क्षेत्र के बंद पड़े कारखाने को खोलने के लिए अगर अभियान शुरू हुआ तो इस संघर्ष में क्षेत्र की जनता उनका पूरा साथ देगी और उनके प्रयासों से फिर से नैनी के कल कारखाने चलने लगे, तो नैनी और यमुनापार क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी। लाखों लोगों को रोजगार मिल जाएगा।

इस दिशा में प्रयागराज के दिग्गज नेता श्री रेवती रमण सिंह एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह का भी उन्हें पूरा आशीर्वाद प्राप्त होगा। यमुनापार क्षेत्र में उद्योगों को फिर से स्थापित करने और जो पहले से उद्योग स्थापित बंद है। उनको खोले जाने की मांग को लेकर पुरजोर आंदोलन शुरू हुआ। तो व्यापक जन समर्थन मिलने की पूरी संभावना है। चुनाव के सवाल पर श्री प्रदीप मिश्रा अंशुमन जी का कहना है कि प्रयागराज की राजनीति में क्या होगा? यह सब कुंवर रेवती रमण सिंह जी के ऊपर निर्भर है। वह प्रयागराज ही नहीं, देश के बड़े नेता हैं। शहर दक्षिणी क्षेत्र का राजनीतिक भविष्य वही तय करेंगे। वे तो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो कहेगी। वही करेंगे। बाकी सब कुछ जनता की मर्जी पर निर्भर है।