Google search engine
Home Breaking News राजस्थान बायोटेक कॉन्क्लेव 2026: विद्यार्थियों को मिली नवाचार और आत्मनिर्भर जैव अर्थव्यवस्था...

राजस्थान बायोटेक कॉन्क्लेव 2026: विद्यार्थियों को मिली नवाचार और आत्मनिर्भर जैव अर्थव्यवस्था की नई जानकारी

32

राजस्थान बायोटेक कॉन्क्लेव 2026: विद्यार्थियों को मिली नवाचार और आत्मनिर्भर जैव अर्थव्यवस्था की नई जानकारी
आशा पटेल / जयपुर

एमपीएस इंटरनेशनल के कक्षा 11 के विद्यार्थियों को आर आई सी में आयोजित राजस्थान बायोटेक कॉन्क्लेव 2026 में सम्मिलित होने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया जिसके अंतर्गत उन्हें नवाचारकर्ताओं से संवाद कर स्वास्थ्य, जैव-औषधि, पर्यावरणीय स्थिरता, कृषि, खाद्य प्रौद्योगिकी और जैव-निर्माण के उभरते रुझानों की जानकारी प्राप्त हुई। विद्यालय सचिव राधामोहन कचोलिया, भवन मंत्री गोविंद मालपानी तथा प्राचार्या मंजू शर्मा ने अवगत करवाया कि विज्ञान अध्यापिका डॉ.अनामिका पाराशर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों द्वारा की गई यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी सिद्ध हुई। इससे उनकी शैक्षणिक समझ में वृद्धि हुई, बायोटेक्नोलॉजी में करियर अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ी और सतत वैज्ञानिक विकास की अवधारणा को गहराई से समझने का अवसर मिला।