सेवा सुख संस्थान द्वारा ज्योतिषाचार्य पंडित बंशी लाल शास्त्री का भव्य सम्मान, ‘गुदड़ी का लाल’ सॉन्ग लॉन्चिंग को भी मिली सराहना !
आशा पटेल /जयपुर
समाज सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय सेवा सुख संस्थान द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में विख्यात अंक गणित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित बंशी लाल शास्त्री का विशेष सम्मान किया गया। मानसरोवर के होटल सैफायर इन में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शास्त्री जी ने अपनी विद्वता और सटीक भविष्यवाणियों से समाज में विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।
पंडित बंशी लाल शास्त्री कई वर्षों से वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। उनकी परामर्श शैली सरल, स्पष्ट और व्यावहारिक मानी जाती है, जिससे आमजन को सहज रूप से समाधान प्राप्त होता है। विवाह, करियर, शिक्षा और व्यवसाय से जुड़े विषयों पर उनके सुझावों को विशेष रूप से सराहा जाता है।
समारोह में संस्थान के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित बंशी लाल शास्त्री ने अंक ज्योतिष और वैदिक ज्योतिष के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य किया है। उनकी सटीक गणनाएँ और मार्गदर्शन लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।
कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण ‘गुदड़ी का लाल’ सॉन्ग की लॉन्चिंग रही। इस गीत की प्रस्तुति को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। गीत के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रतिभा परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती, बल्कि कठिन परिश्रम और समर्पण से हर व्यक्ति ऊँचाइयाँ हासिल कर सकता है।
संस्थान के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत होता है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
ज्योतिषाचार्य पंडित बंशी लाल शास्त्री का सम्मान — समाजसेवा व ज्योतिष साधना को मिला गौरव
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशील मोहन शर्मा, रिटायर जज केपी सक्सेना
राजस्थानी फ़िल्म डायरेक्टर श्री क्षितिज जी शर्मा , आरएएस पकंज ओझा
संस्थान संस्थापक श्री चंद्रेश जी,
रितेश गौतम, विपिन सिंह, जयप्रकाश बुनकर, योगेश शर्मा, संजय सक्सेना, योगाचार्य मनीष, केपी सक्सेना, क्षितिज कुमार, अपूर्व सक्सेना, अनिल पारीक एवं नरेंद्र भूषण मोहम्मद सिद्दीकी आजाद उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।




