Google search engine
Home Breaking News मूल पोलिस स्टेशन के डी बी स्कॉड ने ६ लाख २० हजार...

मूल पोलिस स्टेशन के डी बी स्कॉड ने ६ लाख २० हजार रुपयोंकी देसी विदेशी शराब के बियर के बक्से जब्त किये

161

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुदर्शन मुमक्का तथा मूल पोलिस स्टेशन के पोलिस निरीक्षक श्री विजय राठौड़ के मार्गदर्शन में मूल पोलिस स्टेशन के डी बी स्कॉड ने ६ लाख २० हजार ( छह लाख बिस हजार ) रुपयोंकी देसी विदेशी शराब के बियर के बक्से स्विफ्ट कार में जब्त किये और २ आरोपियों को धर दबोचा !

इस अवैध शराब कारोबार का सरगना अखिल गांगरेड्डीवार पूर्व जामिन एंट्रिसिपेट्री बेल लेने हुवा फरार!
मूल के कई अवैध शराब व्यवसाय के अनमोल रतन में फैला दहशत का माहौल

 

मूल तहसील के कई गांवों में अवैध शराब का कारोबार शराब माफिया मुल से रातके टाईम पर सप्लाई सरेआम करते आ रहे है !
लेकिन मूल पोलिस स्टेशन के पोलिस निरीक्षक का चार्ज श्री विजय राठौड़ ने संभाला है दो नंबरी अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल फैल गया है!
अखिल गांगरेड्डीवार सालोंसे अवैध शराब विक्रेताओं को माल सप्लाई करता आ रहा है !हालहीमें मूल पोलिस स्टेशन के डी बी स्कॉड सहायक पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी , पोलिस स्टॉफ के सहकारी सर्वश्री भोजराज मुंढरे , चिमाजी देवकाते , शंकर बोरसरे , नरेश कोडापे , दिलीप आडे , संदीप चुधरी ने जाल बिछाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटें थे !
पुलिस दल को देखकर अवैध शराब के बक्से भरी स्विफ्ट कार क्रमांक MH 33 V 7780 का वाहन चालक सुनिलसिंग बैस ने कार अंधाधुंद भेजगांव रास्तेपर भगानेकी कोशिस की ! पुलिस दलने उनका पीछाकर उन्हें धर दबोचा !
स्विफ्ट कार में अवैध देसी शराब के और बियर के 6 लाख 20 हजार रुपयों के जब्त किये गये ! वाहन चालक सुनिलसिंग बैस बाजार वार्ड चंद्रपुर और गोंडपिपरी तहसिल के नरेंद्र पिटाले को गिरफ्तार किया गया !
बादमे पुलिस स्टॉफ ने जब इन दोनों आरोपियोंसे पूछताछ की इन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुवे इस अवैध शराब कारोबार मुख्य अपराधी अखिल गांगरेड्डीवर होने की जानकारी दी ! मूल पोलिस स्टेशन में अप. क्र 628/2025 कलम 65(अ ) म. दा. के नुसार इन आरोपियों के खिलाफअपराध दर्ज किया गया!
अखिल गांगरेड्डीवार गिरफ्तारी से बचने फरार हो गया ताके पूर्वजामींन की जुगत भिडा सके ? इस गिरफ्तारी से मूलके लाखोंके अवैध शराब कारोबारी अनमोल रतन में और दल्लोमे दहशत का माहौल है !