Google search engine
Home Chandrapur !!! नागपुर में आयोजित इंस्पिरेशन कप–2025 में !!!

!!! नागपुर में आयोजित इंस्पिरेशन कप–2025 में !!!

139

!!! नागपुर में आयोजित इंस्पिरेशन कप–2025 में !!!
* कराटे एंड फिटनेस क्लब मुल के खिलाडियों का लाजवाब प्रदर्शन : जिते 11 गोल्ड 12 सिल्वर 4 ब्रांझ *

मुल (प्रतिनिधी) : नासिर ख़ान द्वारा

एस.एफ़.एस. कॉलेज, नागपुर में आयोजित “इंस्पिरेशन कप – 2025 (इनविटेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप)” में कराटे एंड फिटनेस क्लब मूल, के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक अपने नाम किए यह प्रतियोगिता कोकुसाई इंडिपेंडेंट कराटे फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी सहभागी हुए थे.

कराटे एंड फिटनेस क्लब मुलके मुख्य प्रशिक्षक श्री इम्रान ख़ान के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षक श्री निलेश गेडाम और साक्षी गुरनुले के सहयोग से मूल के कुल 18 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार सफलता प्राप्त की।खिलाड़ियों ने क्रमश: काता और कुमिते इवेंट में मेडल जीते जिसमे सलिना मिस्री ने काता और कुमिते इन दोनों इवेंट में सिल्वर मेडल, आतिति यादव ने सिल्वर और गोल्ड मेडल, अमायरा भोवते ने सिल्वर और गोल्ड मेडल,निलय गुरनुले ने सिल्वर और गोल्ड,मेहर कुकडे ने सिल्वर और गोल्ड, कृष्णा शेंडे ने ब्रॉन्ज और गोल्ड ,अज़ान शेख ने सिल्वर और गोल्ड, आहाना सहारे ने दोनों इवेंट में गोल्ड मेडल, सुष्रुत चौधरी ने ब्रॉन्ज और गोल्ड, यशस्वी येनुगवार दोनों इवेंट में गोल्ड मेडल,परी मांदाडे ने ब्रॉन्ज और सिल्वर,स्वरा घुटके ने ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल तथा केवल कुमिते इवेंट में स्माइल नेवारे ने सिल्वर,अनन्या बोमनवार ने सिल्वर,शायना मिस्री ने सिल्वर और प्रांजल खेड़ीकर ने गोल्ड, ज़ायद शेख ने गोल्ड मेडल हासिल किया. ऐसे कुल ११ गोल्ड ,१२ सिल्वर और ४ ब्रांझ मेडल कराटे एंड फिटनेस क्लब मुल के खिलाड़ियों ने जीते वहीं प्रतियोगिता का आकर्षण चैंपियन ऑफ़ चैम्पियंस इवेंट में १४ वर्ष आयु के भीतर वर्ग में श्रिजा सहारे ने प्रथम स्थान प्राप्त कर “चैंपियन ऑफ़ चैंपियंस” की ट्रॉफी अपने नाम की.

इस शानदार प्रदर्शन पर जूँसेई शोतोकान कराटे असोसिएशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख शिहान विनय बोढे, क्लब के मुख्य प्रशिक्षक इम्रान ख़ान,प्रशिक्षक निलेश गेडाम और साक्षी गुरनुले तथा पालकगण ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी !

****************************************************