Google search engine
Home Breaking News नैनी निवासी प्रोफेसर त्रिभुवन नाथ शुक्ल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने🌹🌹🌹

नैनी निवासी प्रोफेसर त्रिभुवन नाथ शुक्ल हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने🌹🌹🌹

65

*नैनी, प्रयागराज / श्री विनयजी मिश्रा द्वारा साभार प्राप्त*

नैनी निवासी प्रोफेसर त्रिभुवन नाथ शुक्ल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिंदी भाषा सलाहकार समिति, भारत सरकार का सदस्य नामित किया गया है।
संयुक्त सचिव भारत सरकार परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के आदेश द्वारा पुनर्गठित स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के गैर सरकारी सदस्य के रूप में प्रोफेसर (डॉक्टर) त्रिभुवन नाथ शुक्ल को नामित किया गया है।
प्रोफेसर त्रिभुवन नाथ शुक्ल रानी दुर्गावती जबलपुर विश्वविद्यालय के हिंदी साहित्य एवं भाषा विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। वे इस समय संप्रति सरस्वती पुरम, नैनी, प्रयागराज में रहते हैं।
प्रोफेसर शुक्ल द्वारा हिंदी साहित्य एवं भाषा विज्ञान विषयक अनेक ग्रंथों का लेखन किया गया है। वह भारतीय हिंदी परिषद एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास नई दिल्ली के अध्यक्ष रह चुके हैं। श्री शुक्ल मध्य प्रदेश हिंदी साहित्य अकादमी के निदेशक एवं साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सदस्य भी रहे हैं। वे विश्व ज्ञानपीठ व अंतरराष्ट्रीय सनातन धर्म परिषद प्रयागराज के अध्यक्ष हैं। वे नवीन पुस्तकों के प्रणयन एवं हिंदी साहित्य के उन्नयन में सक्रिय हैं।