Google search engine
Home Breaking News बच्चों की प्रतिभा को उजागर करना ही शिक्षक का दायित्व: संजय पाठक!

बच्चों की प्रतिभा को उजागर करना ही शिक्षक का दायित्व: संजय पाठक!

65


प्रयागराज। अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ सर्कुलर रोड राजापुर स्थित 40 साल पुराने इंग्लिश मीडियम स्कूल का सालाना जलसा अपनी पूर्ण गरिमा के साथ कॉलेज के परेक्षाग्रह में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंडित संजय पाठक राष्ट्रीय महासचिव नमौ सेना ने सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया।
साथ स्कूल के प्रबंधक शाहिद हसन, प्रधानाचार्य अजरा हसन भी मौजूद थी। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ। जिसको कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों ने प्रस्तुत किया। उसके पश्चात एक के बाद एक सामाजिक मुद्दों पर आधारित गीतों पर कलात्मक प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया। समान लैंगिक अधिकार जिसमें *आज के समाज के द्वारा कन्याओं को हीन दृष्टिकोण से देखे जाने की एक परंपरा सी है, का विरोध जताते हुए लड़का लड़की समान है और दोनों ही सर्वगुण सम्पन्न है।* *जैसी कलात्मक नृत्य प्रस्तुति ने अभिभावकों के नेत्र अश्रु से भर दिए। जातिगत विसंगतियों पर आधारित तू हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा। इंसान की औलाद है इंसान बनेगा।*
*गीत पर दर्शकों को अपने स्थान पर खड़े होने को मजबूर कर दिया।*
*वर्तमान समय में जिस प्रकार जीविकोपार्जन हेतु बच्चे माता-पिता से दूर हो जाते हैं। एवं बूढ़े माता-पिता को वृद्ध आश्रम में रहने को बाध्य होना पड़ता है। की प्रस्तुति ने दर्शकों को एक बार फ़िर आंसू ला दिए।*
*तत्पश्चात एक के बाद एक सेव गर्ल चाइल्ड मोबाइल थीम आर्मी थीम फ्लोर डांस गिद्दा पंजाबी डांस भांगड़ा नृत्य भरतनाट्यम आदि प्रस्तुत कर दर्शकों को की ताली बटोरी एवं अपार प्रेम प्राप्त किया। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि पंडित संजय पाठक एवं महामंडलेश्वर विनयानंद जी महाराज पशुपतिनाथ अखाड़ा काठमांडू नेपाल के हाथों से किया गया।*
*कार्यक्रम में स्नेहा अब्दुल मान्य आदर्श आकृति नायरा मुजम्मिल दिव्यांशी इत्यादि ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में संजय पाठक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकों की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा बच्चों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा का उजागरीकरण जिस कुशलता से स्कूल के अध्यापिकाओं के द्वारा किया गया है। यह हमारे देश के संस्कार एवं संस्कृति की अविरल प्रवाह का घोतक है।*
*कार्यक्रम का कुशल संचालन स्कूल की उप प्रधानाचार्य श्रीमती अनम हसन के द्वारा किया गया।*